posted on : September 11, 2025 8:27 pm

पोखरी (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी की नव नियुक्त प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पीजी कालेज पोखरी एक वर्ष इंतजार के बाद स्थाई प्राचार्य मिल गया है। प्रो. रीटा शर्मा ने बुधवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने छात्र संख्या बढ़ाने और महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने पर जोर दिया। कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का निर्माण कर अधिकाधिक विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। इससे पूर्व प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा जन प्रतिनिधियों ने प्रो. शर्मा की जोर आगवानी की।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!