शेयर करें !
posted on : April 7, 2021 6:55 pm

गोपेश्वर (चमोली)। जनपद चमोली में बुधवार कोरोना के 3 नये मामले सामने आए। जिले में संक्रमितों की संख्या 3458 पहंुच गयी है। बुधवार को गौचर से 2 तथा जोशीमठ से 1 व्यक्ति की रिर्पोट पाॅजिटिव आई है। हालांकि इसमें से 3439 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हंै जिले में 19 केस एक्टिव हैं। जिले कोविड वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। 45 या इससे अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों का गांव गांव जाकर कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। बुधवार को 560 सैंपल भेजे गए। जिले से अभी तक 70926 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 64040 सैंपल नेगेटिव तथा 3458 सैंपल पाॅजिटिव मिले। अभी 652 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!