posted on : May 31, 2021 12:20 pm

देहरादून। प्रदेश में कोविड कफ्र्यू लगे होने से कोरोना के मामलों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। सरकार ने कोविड कफ्र्यू को लेकर बड़ा फैसला लिया है सरकार ने कुछ रियायतें देने के साथ इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

हफ्ते में दो दिन दुकानें खुलेगी परचून की दुकानें, सुबह आठ बजे से एक बजे तक।

एक जून को स्टेशनरी और किताबो की दुकान खुलेगी।

सोमवार को लिए गये फैसले के अनुसार अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। एक जून ओर पांच जून को परचून की दुकानें खुली रहेंगी। यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी। बाकी यथावत रहेगा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!