शेयर करें !
posted on : December 23, 2020 6:00 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बुधवार को कोरोना के 41 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढकर 3264 हो गई है। हालांकि इसमें से 2999 लोगों संक्रमण ठीक हो चुके हंै और 265 केस एक्टिव हैं। बुधवार को गोपेश्वर व जोशीमठ 8-8, घाट से 7, गौचर से 5, चमोली से 4, थराली व कर्णप्रयाग से 3-3, दशोली से 2 तथा देवाल से 1 व्यक्ति कोविड पाॅजिटिव मिला । स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। बुधवार को 53 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 57660 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 51819 सैंपल नेगेटिव तथा 3264 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 666 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!