शेयर करें !
posted on : February 4, 2022 7:15 pm
Independence Day 2026 Greetings

देहरादून। राज्य में भले ही कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन कोरोना मरीजों की मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को राज्य में 1183 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है, जबकि 15 लोगों ने दम तोड़ दिया है।

शुक्रवार को 4186 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। अभी भी राज्य में कोरोना के 20715 मामले सक्रिय हैं। शुक्रवार को अल्मोड़ा में 125, बागेश्वर में 5, चमोली में 94, चंपावत में 44, देहरादून में 369, हरिद्वार में 73, नैनीताल में 62, पौड़ी में77, पिथौरागढ़ में 52, रुद्रप्रयाग में 104, टिहरी में 43, यूएस नगर में 87 और उत्तरकाशी में 48 मामले सामने आए हैं। जबकि विभिन्न अस्पतालों में 15 कोरोना पीड़ितों ने दम तोड़ा है।

2022.02.04-Health-Bulletin

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!