शेयर करें !
posted on : November 21, 2020 5:03 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। जिले में शनिवार को कोरोना के 61 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढकर 2402 हो गई है। हालांकि इसमें से 2059 लोगों संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हंै और 343 केस एक्टिव हैं। शनिवार को गौचर से 16, जोशीमठ से 7, गोपेश्वर से 6, नारायणबगड, नौली व पोखरी से 4-4, कर्णप्रयाग व अल्कापुरी से 3-3, गैरसैंण, रतूडा, नन्दप्रयाग, उज्जवलपुर व पीपलकोटी से 2-2, देवाल, सिमली, शक्तिनगर व सुणाई से 1-1 केस सामने आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के इलाज में जुटी है।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। शनिवार को 532 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 45854 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 40314 सैंपल नेगेटिव तथा 2402 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 1211 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!