जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी में आयोजित दो दिवसीय गौरा देवी पर्यावरण प्रकृति पर्यटन विकास मेले में पत्रकार रजपाल बिष्ट और जगदीश पोखरियाल के साथ ही कई हस्तियों को गौरा देवी सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान बदरीनाथ विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने मेला संचालन, मंच निर्माण तथा फर्नीचर के लिए छह लाख रूपए की विधायक निधि देने की घोषणा की।
उर्गम घाटी में हर साल आयोजित होने वाले दो दिवसीय गौरा देवी मेले में रक्षा सूत्र आंदोलन के जनक पर्यावरणविद सुरेश भाई, पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट, जगदीश पोखरियाल व ग्रामीण पत्रकार रघुबीर सिंह नेगी को गौरा देवी सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले दिवंगत चक्रधर तिवारी तथा दिवंगत गोपाल कृष्ण पांथरी को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया। दिवंगत चक्रधर तिवारी के पुत्र मनोज तिवारी ने सम्मान ग्रहण किया। इसके साथ ही रमेश पांडे कृषक, महिला सशक्तिकरण पर सीमा असवाल सम्मानित की गई। महिला मंगल दल सलना को दुग्ध विकास के क्षेत्र में काम करने पर सम्मान से नवाजा गया। फ्यूंलानारायण फ्रेंड्स ग्रुप को भी सम्मान से नवाजा गया। पीएसआई के विनोद कंडारी, रघुबीर सिंह चैहान, तथा पीएस बत्र्वाल समेत कुल 15 हस्तियों को गौरा देवी सम्मान से नवाजा गया। बदरीनाथ विधायक व पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने सभी हस्तियों को सम्मानित किया। जोशीमठ के ब्लाक प्रमुख हरीश परमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में चिपको नेत्री गौरा देवी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि पंच केदार तथा पंच बदरी की भूमि में प्रकृति पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए एक स्थाई कार्य योजना बनाई जानी चाहिए। कहा कि कल्पेश्वर को पर्यटन सर्किट से जोड़ कर लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। इस दौरान उन्होने इंटर कालेज में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 4 लाख, फर्नीचर क्रय के लिए एक लाख तथा गौरा देवी मेला संचालन के लिए विधायक निधि से एक लाख रू पए देने की घोषणा की। इस दौरान मेले के आयोजक जनदेश के सचिव लक्ष्मण ङ्क्षसह नेगी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश शैलानी, पर्यावरण वाले गुरू जी मोहन कांडपाल, प्रधान संघ अध्यक्ष अनूप नेगी, देवग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, उर्गम की प्रधान मिंकल देवी, भर्की की प्रधान मंजू देवी, पूर्व प्रधान हीरा सिंह चैहान, अनुज नेगी, उजागर सिंह, शंकर सिंह चैहान, पूर्व प्रधान भगवती प्रसाद सेमवाल, प्रकाश चंद्र डिमरी, अभिजीत प्रकाश, पत्रकार राजा तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए। मेले में पशु पालन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, स्काउट्स, एनसीसी, ग्रामीण आजीविका मिशन तथा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के स्टाल लगाए गए हैं। दो दिवसीय मेले में बालक बालिकाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को अभिभूत किया।