शेयर करें !
posted on : May 21, 2026 5:47 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर सुभाषनगर के पास बना काॅजवे की बदहाल स्थिति दुर्घटनाओं को न्यौता दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से गुजरने वाले वाहन अकसर रपट रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र से गुरजने वाला यह हाइवे गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। दो माह पूर्व विधानसभा सत्र के दौरान सड़क और काजवे पर मरम्मत कार्य कराया गया था, लेकिन हल्की बारिश और भारी वाहनों की आवाजाही के चलते कुछ ही समय में डामर उखड़ गया। अब सड़क की स्थिति फिर से खराब हो गई है।

स्थानीय निवासी अखिलेश सती ने कहा कि काॅजवे बदहाल हाल में पहुंच गया है। इससे यहां पर इस स्थान पर वाहनों का रपटना और दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई।  लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। दीपक, मनोज, सुनील, शुभम और आशीष नेगी ने भी एनएच से काजवे के सुधारीकरण की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!