शेयर करें !
posted on : September 6, 2021 5:35 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तरांचल तकनीकी कर्मचारी संघ का सोमवार को द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमें जिले की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष पद पर डीपी डंगवाल तथा जिलामंत्री रघुवीर सिंह राणा चुने गये।

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में संपन्न कार्यकारणी का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी मोहन जोशी व सह चुनाव अधिकारी हीरा बल्लभ जोशी, नंदकिशोर पंत की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष डीपी डंगवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकिशोर, उपाध्यक्ष मंगल राज, नीलेश शर्मा, तीरथ सिंह राणा, जिलामंत्री रघुवीर सिंह राणा, संप्रेक्षक सोमेश भंडारी, कोषाध्यक्ष डीएस कांडपाल, संगठन मंत्री दिगपाल सिंह नेगी, सौरभ भट्ट, कविता परिहार, मीनाक्षी पालीवाल को चुना गया। नई कार्यकारणी के सदस्यों ने संघ से सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संघ के लोगों ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है उस पर खरा उतरने तथा संघ के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!