शेयर करें !
posted on : July 11, 2021 3:32 pm
Independence Day 2026 Greetings

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग के नये पुल के नीचे पिंडर नदी में एक शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने शव को रेश्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को कर्णप्रयाग में नये पुल के नीचे स्थानीय लोगों को एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को रेश्क्यू किया गया। मृतक की पहचान शव की पहचान प्रदीप सिंह नयाल (50) पुत्र स्व. धनसिंह नयाल, निवासी ग्राम-कंडारा रूप में हुई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!