ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थली औली के गोरसों बुग्याल से शनिवार शाम को लापता हुए 22 वर्षीय पर्यटक युवक का शव रविवार को मिल गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार रात से सर्च अभियान चलाकर युवक को खोज निकाला। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

बता दें कि नोएडा के किसी संस्थान में अध्ययनरत पांच छात्र एक जनवरी को घूमने के लिये औली पहुंचे। जिसके बाद दो जनवरी को सभी दोस्त बिना गाइड के औली से करीब 18 किलोमीटर की पैदल दूरी पारकर गोरसों बुग्याल पहुंचे। जहां अचानक जम्मू-कश्मीर का उधमपुर निवासी उदयोत शर्मा (22) पुत्र सुधेश शर्मा शाम छह बजे दोस्तों से बिछड़ गया। जिस पर अन्य सभी दोस्तों ने आसपास उसकी खोजबीन शुरु कर दी। लेकिन देर रात 10 बजे तक उदयोत का कोई सुराग न मिलने पर उत्तर प्रदेश, जिला भदोई के अरायी निवासी अवनीश सिंह पुत्र अनिल ने सौ नम्बर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान शुरु किया। लेकिन रात्रि के समय उदयोत का कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में रविवार को पुलिस और एसडीआरएफ ने सुबह पुनः सर्च अभियान शुरु किया। जिस पर दोपहर में सर्च टीम को गोरसों बुग्याल में उदयोत का शव बर्फ में गिरा मिला। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं मामले में मौत के कारणों का पता लागने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद लग सकेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!