शेयर करें !
posted on : September 7, 2021 5:31 pm

जोशीमठ (चमोली)। स्टेप नई दिल्ली और जनदेश उर्गम घाटी चमोली के संयुक्त तत्वाधान में कल्पेश्वर से चेनाब घाटी तक सात दिवसीय ट्रैकिंग अध्ययन दल मंगलवार को वापस जोशीमठ लौट आया है।

ट्रैकिंग दल ने जोशीमठ पहुंचने पर नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर अपने अनुभव साझा करते हुए दल के मुख्य संयोजक सोमपाल ने बताया कि इस ट्रैकिंग मार्ग को सुव्यवस्थित विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि श्री कल्पेश्वर से फूल नारायण मोनंयू, रोखनी आदि क्षेत्र में रास्ता बनाने के जरूरत है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर ट्रेकिंग दल को अनुमान से आगे बढ़ना पड़ा। उन्होंने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जोशीमठ रेंज के रेंज अधिकारी चैतन्या कांडपाल से अनुरोध किया कि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत आने वाले ट्रैक मार्गों का विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शीतकाल के समय में नवम्बर से फरवरी तक उर्गम घाटी के केमकुड, बंगापानी, रिठी, मुल्ला बुग्याल, वंशी नारायण क्षेत्र में शीतकाल ट्रैकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इंदौर से आयी डॉ. प्रीति ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से हिमालय में यात्रा कर रही है और इस तरह की यात्रा से उन्हें उर्जा मिलती है। इस ट्रेकिंग दल में 20 लोग शामिल थे जिनमें छह महिलाऐं भी थी। कार्यक्रम में नंद देवी राष्ट्रीय पार्क की रेंज अधिकारी चैतन्य कांडपाल ने ट्रैकिंग दल के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, टीम लीडर हरिसिंह कंडवाल, प्रताप सिंह पंवार, हिम्मत सिंह नेगी, कुंवर सिंह नेगी, दीपक सिंह चैहान आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!