posted on : July 20, 2021 5:43 pm
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर समेत पालिका क्षेत्रातंगर्त अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों को बंद करवाने की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व हिन्दू जागरण मंच ने मंगलवार को एक ज्ञापन थाना गोपेश्वर को सौंपा है।
विहिप के जिलाध्यक्ष राकेश चंद्र व हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष गिरीश डंगवाल का कहना है कि पालिका की ओर से जिला मुख्यालय पर एक मीट मार्केट के बनाया है उसके बावजूद मुख्यालय पर कई स्थानों पर अवैध रूप से मीट की दुकाने संचालित हो रही है। जिससे शहर का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने थाना गोपेश्वर से मांग की है कि अवैध रूप से संचालित इन दुकानों को बंद किया जाए ताकि शहर का वातावरण स्वच्छ बना रहे। ज्ञापन देने वालों में राकेश चंद्र, गिरीश डंगवाल, संजीव पंवार आदि शामिल थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
