शेयर करें !
posted on : December 25, 2021 5:39 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग स्थित उपजिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती की मांग को लेकर भाकपा माले ने एक शनिवार को ज्ञापन मुख्यमंत्र और स्वास्थ्य मंत्री को भेजा है।

भाकपा माले के  गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी का कहना है कि कर्णप्रयाग वैसे भी भौगोलिक दृष्टि से चमोली जिले का केंद्र है। इस हिसाब से भी कर्णप्रयाग के सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती की जानी चाहिए थी, लेकिन यह बेहद अफसोस की बात है कि उपजिला चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की जा रही है और पहले से यहां पर चिकित्सक तैनात है उनका भी अन्यत्र तबादला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2007 से कर्णप्रयाग के सरकारी चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं, हड्डी रोग विशेषज्ञ का लगभग छह बरस पहले तबादला हुआ और फिर उनके बदले किसी अन्य की नियुक्ति नहीं हुई और अब दंत शल्य चिकित्सक का भी प्रमोशन के साथ तबादला कर दिया गया है. अल्ट्रासाउंड के लिए भी स्थानीय लोगों को सत्तर किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ रही है। 

उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्सक के प्रमोशन या तबादले से आम जन को कोई शिकायत या दिक्कत नहीं है। दिक्कत इस बात की है कि जो चिकित्सक जाता है, उसके स्थान पर किसी की नियुक्ति नहीं होती है। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग में प्रदेश सरकार ने कैसा उपजिला चिकित्सालय बनाया है, जिसमें न फिजीशियन हैं, न बाल रोग विशेषज्ञ, न हड्डी रोग विशेषज्ञ, न पैथोलॉजिस्ट तैनात है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कर्णप्रयाग के उपजिला चिकित्सालय में रिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ की तत्काल नियुक्ति नहीं की जाती है तो आम जनता को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!