शेयर करें !
posted on : September 20, 2021 5:47 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के ग्राम पंचायत वांण के ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) से प्राथमिक विद्यालय भीडिंग में शिक्षक की तैनाती की मांग उठाई है। उन्होंने मामले में सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी नरेश हल्दियानी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को जल्द ही विद्यालय में शिक्षक की तैनाती का भरोसा दिलाया है।

ग्राम प्रधान वांण पुष्पा देवी, एसएमसी अध्यक्ष उमराव सिंह और हीरा गढवाली ने का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय भीडिंग में वर्तमान में 25 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन विद्यालय में एकमात्र शिक्षक की तैनाती होने से यहां छात्रों का पठन-पाठन बाधित हो रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि सत्र 2022-23 में विद्यालय में 13 नये छात्र-छात्राओं का प्रवेश किया जाना है। जिसे देखते हुए ग्रामीणों की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिक्षक तैनात करने की मांग की है। इस मौके पर प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, उदय सिंह, उमराव सिंह और हयात सिंह आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!