शेयर करें !
posted on : March 23, 2022 7:23 pm
Independence Day 2026 Greetings

देरी होने पर ग्रामीणों दी आंदोलन की चेतावनी

थराली (चमोली)। चमोली जिले के दो विकास खंड थराली और घाट को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित रुईसाण से तेलाण मोटरमार्ग के निर्माण में हो रही देरी तथा इसके कारण यातायात सुविधा से वंचित रूईसाण गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को थराली में लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें तत्काल निर्माण कार्य शुरू नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी हैं।

बता दें कि थराली और घाट विकासखंड को यातायात सुविधा से जोड़े जाने के लिए 80 के दशक से इस विकासखंड के सोल क्षेत्र के लोगों आंदोलित है। जनता की मांग पर इस सड़क के निर्माण के लिए समय-समय पर स्वीकृतियां जारी की गई किंतु निर्माण कार्य वर्तमान तक शुरू नही हो पाया हैं। जिसके कारण रुईसाण गांव के अधिकांश ग्रामीण यातायात सुविधा से वंचित हो रखे है। निर्माण कार्य शुरू किये जाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा।

रूईसाण गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिगम्बर प्रसाद देवराड़ी, मोहन सिंह सोलवासी, हरीश सोलियाल का कहना है कि रुईसाण-तेलाण साढ़े आठ किलोमीटर मोटर सड़क के निर्माण की पिछले वर्षों एक बार फिर से राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी हैं। इसके विरुद्ध ग्रामीणों ने अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज विभाग में जमा कर दिए हैं। बावजूद इसके अभी तक संयुक्त निरीक्षण तक नही हो पाया हैं। उनका कहना हैं कि इस मोटर के निर्माण के बाद रूईसाण गांव के यातायात से वंचित ग्रामीणों के साथ ही पिंडर घाटी के थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ विकासखंडों के साथ ही नंदानगर घाट की जनता को भारी लाभ मिलेगा। उन्होंने ने चेतावनी देते हुए कहा कि  तत्काल निर्माण कार्य शुरू नही किया गया तों मजबूरन ग्रामीणों को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दिगंबर प्रसाद देवराड़ी,मोहन सिंह सोलवासी हरीश सोलियाल,  उप प्रधान पप्पू सोलियाल, कैलाश रावत, गणेश सोलियाल, नरेंद्र रावत, महिपाल सिंह रावत, ईश्वरी प्रसाद देवराड़ी आदि मौजूद थे।

 

इधर, लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता अजय काला ने बताया कि सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। अप्रैल माह में इसका संयुक्त निरीक्षण कर तेजी के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!