पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर से पोखरी को जोड़ने वाला मोटर मार्ग रेसु के पास क्षतिग्रस्त होने से हादसों को न्यौता दे रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्रवाससियों की ओर से कई बार लोनिवि के अधिकारियों से इस मोटर मार्ग के सुधारीकरण कर आवाजाही के लिए सुगम  बनाने की मांग की है लेकिन वर्तमान समय तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

बीते 18-19 जून को हुई बारिश के चलते जिले की कई सड़कें बंद हो गई थी प्रशासन की तरफ से लगातार उन सड़कों को सुचारू कर लिया गया है लेकिन गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग रेसु के पास क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन अभी तक इस स्थान पर सड़क को ठीक नहीं किया गया है।  लगातार वाहनों की आवाजाही जारी है जिससे यह जगह किसी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकती है। स्थानीय लोग लगातार लोक निर्माण विभाग पोखरी से इस संबंध में लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवाया जा रहा है। त्रिशुला निवासी विनोद नेगी, संदीप सिंह शिशुपाल सिंह, जगत सिंह, अरविंद सिंह, दीपक सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर विभाग को अवगत करवाया गया है लेकिन जिस तरह से विभाग का रवैया है ऐसा लगता है कि विभाग किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गोपेश्वर पोखरी मोटर मार्ग बदरीनाथ विधान सभा के वर्तमान विधायक महेंद्र भट्ट और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी का गृह क्षेत्र है इसके बावजूद भी प्रशासन की तरफ से इस तरह के जन्म मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। और मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। जो कि प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।

 

गोपेश्वर-पोखरी सड़क के खतरनाक बने स्थानों को चिन्हित कर सुधारीकरण का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है। जिलाधिकारी की ओर से सड़क सुधारीकरण के लिये धनावंटित किये जाने के बाद सड़क का सुधारीकरण कर लिया जाएगा।

शिवम रावत, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!