गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के उर्गम घाटी के डुमक गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने को लेकर ग्रामीण युवाओं की हल्ला बोल पदयात्रा शनिवार 13वें दिन कुजाऊं पहुंच गई है। जहां पर ग्रामीणों के साथ ही पदयात्रियों ने जिलाधिकारी और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी कर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है, वहीं दूसरी ओर डुमक गांव में 18वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है।

गौरतलब है कि सैंजी लगा मैकोट-बैमरू-डुमक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर बीते 27 दिसम्बर से डुमक गांव में धरना दिया जा रहा है, वहीं एक जनवरी से डुमक के बजीर मंदिर से हल्ला बोल पदयात्रा निकाली गई थी जो क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए शनिवार को 13वें दिन कुजाऊ पहुंची जहां पर ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। जिसमें ग्राम प्रधान कुजाऊं दिलबर सिंह भंडारी, दर्शन सिंह भंडारी, बलवंत सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2007-08 में स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आधा अधूरा छोड़ा गया है। साथ ही सडक का समरेखण परिवर्तन कर डुमक गांव को इसके लाभ से वंचित किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। जिसको लेकर 18 जनवरी को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें सभी के सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुजाऊ दिलबर सिंह भंडारी, दर्शन सिंह भंडारी, पूर्व सैनिक बलवंत सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह नेगी, सरिता देवी, सुनैना देवी, उदय सिंह रावत, कलावती देवी, लक्ष्मण सिंह सनवाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!