शेयर करें !
posted on : June 30, 2021 6:15 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली बेमरु गांव के वन पंचायत सरपंच ने जिला प्रशसान और वन महकमे के आला अधिकारियों से ईडीसी गठन में स्थानीय ग्रामीणों के हक-हकूक संरक्षित करने की माग उठाई है। वन पंचायत सरपंच रविन्द्र नेगी ने बुधवार को जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया और उप वन संरक्षक अमित कंवर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बेमरू के लोग रुद्रनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्र में सदियों से हक-हकूक रखते हैं। यहां आज भी ग्रामीण अपने मवेशियों व भेड़-बकरियों को चरान के लिए भेजते हैं। लेकिन अब केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से क्षेत्र में ईडीसी का गठन कर ग्रामीणों का इस क्षेत्र में वन अधिकार नहीं दिये जा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों के सम्मुख पशु पालन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से ईडीसी गठन करने का वे स्वागत करते हैं। लेकिन विभाग को ग्रामीणों के हक-हकूकों को भी संरक्षित करना होगा। जबकि ईडीसी में विभाग की ओर से हक हकूकधारी गांव बेमरू, स्यूंण, देवर-खडोरा, मठ-झड़ेता, डुमक और रुद्रनाथ के राजस्व गांवों को शामिल नहीं किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!