posted on : May 15, 2022 2:31 pm

गोपेश्वर स्वास्थ्य जांच शिविर में 457 लोगों ने कराई जांच

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्ययालय गोपेश्वर में रविवार को देहरादून स्थित वेलमेड हॉस्पिटल और संजीवनी हैल्थकेयर गोपेश्वर की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 457 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का जांच की गई। शिविर में ईजीसी, ब्लड़ प्रेशर, ब्लड़ शुगर व डॉक्टर परामर्श निःशुल्क किया गया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सीपी त्रिपाठी ने चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा पर आने से पूर्व अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्यक करा लें ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

हैल्थ कैंप का उद्धाटन जिला को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन गजेंद्र सिंह रावत और वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. एलएस पुनेठा ने किया। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि उत्तराखंड के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. चेतन शर्मा की टीम खुद देहरादून से चलकर पहाड़ों में आई है, उन्होंने कहा कि पहाड़ों में समय से इलाज न मिलने से कई हृदयरोगयों की मृत्यु हो जाती है लेकिन वेलमेड हॉस्पिटल ने इस कैंप का आयोजन करके बहुत ही पुण्य का काम किया है।

इस मौके पर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सीपी त्रिपाठी ने मरीजों की जांच करने के साथ ही उन्हें हृदय रोगों से बचने के उपाय भी बताएं। उन्होंने कहा कि चारधाम पर आने वाले यात्रियों को भी यात्रा करने से पहले अपने कुछ जरूरी टेस्ट जैसे ईसीजी, ईको, टीएमटी आदि करवाने चाहिए। हृदयरोगियों को अपनी दवाईयां साथ में ले जानी चाहिए और यात्रा से पहले एक बार अपने कार्डियोलॉजिस्ट से परामर्श जरूर लेना चाहिए। साथ ही न्यूरो के मरीजों की जांच करते हुए डॉ. वसु गहलोत ने कहा कि इस कैंप में कई लोग ऐसे आये थे जिन्हें न्यूरो की गंभीर समस्या थी लेकिन जानकारी न होने के कारण वह लोग इसे सामान्य बीमारी समझ रहे थे, अब उन्हें सही इलाज काराने का परामर्श दिया है, उम्मीद है की ये लोग अपना इलाज जारी रखेंगे और हमारा इस कैंप को लगाने का उद्देश्य पूरा होगा।

इस मोके पर वेलमेड हॉस्पिटल के मैनेजर सुनील कुकरेती ने कहा कि आगे भी पहाड़ो में हेल्थ कैंप जारी रहेगा। और यहां के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते रहेंगे। शिविर में वेलमेड हॉस्पिटल के जीएम प्रकाश रावत, मैनेजर सुनील कुकरेती, भगवती प्रसाद रतूड़ी, डॉ आनंद शुक्ला, अंशुया भट्ट, महाबीर बत्र्वाल, चरण सिंह, विकास सेमवाल, मनदीप नौटियाल, किरण, धर्मपाल आदि मौजूद रहें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!