शेयर करें !
posted on : August 11, 2024 5:38 pm
Independence Day 2026 Greetings

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल-थराली मोटर मार्ग के पाल्योभ्योल में पहाड़ी से लगातार आ रहे मलवे के करण दो दिनों से अवरूद्ध चल रहा है। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र मिश्रा कहा कि मोटर मार्ग के अवरूद्ध होने से गढ़वाल और कुमाऊं से आवाजाही का सम्पर्क कट गया है। परिवहन निगम की दिल्ली-देवाल व देहरादून-देवाल की बसें नहीं चल पा रही है। नंदकेसरी-ग्वालदम मोटर मार्ग किलोमीटर छह पर मलबा और बोल्डर आने से बाधित है। इधर देवाल-खेता मोटर मार्ग पांच दिन बाद खुल पाया है। देवाल-लोहाजंग-वाण, देवाल-घेस-हिमनी मोटर मार्ग के विभिन्न स्थानो में जलभराव से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त बना है।  हालांकि लोनिवि थराली सड़क को खोलने में जुटा हुआ है। पहाड़ी से पत्थर गिरने से सड़क खोलने में व्यवधान पहुंच रहा है। बड़ी संख्या में वाहन  जगह-जगह फंसे हैं रोड खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

इधर, लोनिवि के सहायक अभियंता जगदीश कुमार टम्टा ने कहा कि देवाल-थराली मोटर मार्ग के पालेभ्योल में जेसीबी मशीन सडक से मलबा हटाने में लगी है। पहाड़ी से आ रहे पत्थर से मार्ग खोलने में विलम्ब हो रहा है।  सभी सड़कों खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!