posted on : October 30, 2023 6:21 pm

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड का कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्णा ढेड साल से गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की बाट जोह रहा है। वहीं जूनियर हाईस्कूल बमोटिया अध्यापक विहिन चल रहा है। शिक्षकों के अभाव में छात्राओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। अभिभावकों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई है।

देवाल विकास खंड में शिक्षा व्यवस्था खस्ताहाल में है। शिक्षा चल नहीं घिसट रही है। सबसे बूरेहाल प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल की बनी है। विकास खंड में  77  प्राथमिक, 18 जूनियर हाई स्कूल, नौ हाईस्कूल, आठ इंटरकालेज है। विडम्बना यह है कि इस विकास खंड में  बीईओ और उप शिक्षा अधिकारी का पद लम्बे समय से रिक्त चल रहा है । बीईओ का प्रभार थराली के बीईओ के पास है। जो देवाल के लिए समय कम दे पा रहे हैं। अधिकांश विद्यालयों में महत्वपूर्ण विषयो के पद रिक्त होने से शिक्षा व्यवस्था पटरी पर उतरती जा रही है। क्षेत्र की जनता लगातार बीईओ, एबीओ और रिक्त अध्यापकों के पद भरने की मांग उठाई रहे हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी है।

 

क्या कहते है जनप्रतिनिधि

पिछले डेढ़ साल से कन्या हाईस्कूल में गणित, विज्ञान की अध्यापिका का अन्य विद्यालय में  सम्बद्ध होने से स्कूल में विज्ञान और गणित की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। लगातार स्कूल में विज्ञान गणित के अध्यापक के पद भरने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। 

मनोज कुमार ग्राम प्रधान  पूर्णा देवाल

क्या कहते है अधिकारी

पूर्णा कन्या उच्चतर माध्यमिक में कार्यरत अध्यापिका हीरा रावत का स्वास्थ्य खराब होने से शिक्षा निदेशक के आदेश पर देहरादून में अस्पताल के पास के स्कूल में सम्बद्ध किया गया है।  सूया प्राथमिक विद्यालय में एक अध्यापक है। बमोटिया जूहा स्कूल अध्यापक विहिन है। अध्यापकों के रिक्त पदों की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है।  नए अध्यापकों के आने पर रिक्त पदों को भरा जाएगा।

मास्टर आदर्श, प्रभारी बीईओ देवाल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!