गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के आपदा प्रभावित रैंणी तपोवन क्षेत्र में राहत, बचाव और खोज अभियान शनिवार को सातवें दिन भी लगातार जारी है।

आपदा प्रभावित क्षेत्र रैणी पल्ली मे क्षत्रिग्रस्त पेयजल लाईन को ठीक किया गया है। यहां पर ब्रिज निर्माण कार्य सुचारु ढंग से चल रहा है। तपोवन मे लोनिवि की ओर से ट्राली लगाई जा चुकी है। जिससे आवाजाही शुरु हो चुकी है।

उत्तरकाशी से पहुंची रेस्क्यू अभियान के लिए अन्य मशीन

तपोवन में सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के दौरान एक लोडर मशीन खराब हो गई थी जिससे रेस्क्यू अभियान प्रभावित हो रहा था। जिसको देखते हुए अब उत्तरकाशी से एक अन्य मशीन को तपोवन पहुंचाया गया है। जिसने कार्य आरंभ कर दिया है।

 

आपदा प्रभावित गांव पैंग में नहीं हो पायी विद्युत आपूर्ति सुचारू

प्रभावित क्षेत्र का एकमात्र गांव पैंग जहां पर विधुत लाईन क्षतिग्रस्त चल रही है। वहां पर इसको जोडने का काम चल रहा है। वहां पर विधुत आपूर्ति वहाल होने तक सभी परिवारों को सोलर लाइट उपलब्ध कराई गई है।

मेडिकल टीम ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

आपदा प्रभावित क्षेत्र के प्रभावित गांवों में मेडिकल टीम कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। शनिवार को सूकी, ढाक, लाता, तपोवन आदि गांवों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 199 मरीजों का उपचार किया गया।

 

38 शव हो चुके बरामद

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि आपदा मे लापता 206 लोगों मे से अभी तक 38 लोगों के शव नदी किनारे विभिन्न स्थानों से बरामद हुए है। साथ ही दो लोगों के जिन्दा मिलने के बाद अब 166 लोग लापता चल रहे है जिनकी तलाश जारी है। इसके अलावा शनिवार को चमोली घाट पर एक पूर्ण शव और दो मानव अंगो का नियमानुसार 72  घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया। अब तक 20 पूर्ण शव और 12 मानव अंगों का दाह संस्कार किया गया।

 

अहैतुक सहायता राशि भेजी

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर शनिवार को आपदा मे देहरादून, बागेश्वर, हरिद्वार, लखीमपुर खीरी तथा अल्लीगढ के एक-एक मृतक व्यक्ति के परिजनों को चार-चार लाख की अहैतुक सहायता राशि संबधित जिलों के जिलाधिकारी को जारी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!