गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में आयी बाढ़ के बाद 202 लोगों के लापता होने के साथ ही 32 लोगों के शव मिलने के बाद जिले में आपदा में लापता लोगों की सलामती और मृतको की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाऐं की जा रही है। वहीं लोग आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए सामग्री भी एकत्र करने लगे है।

मंगलवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें आपदा के दौरान लापता लोगों की सलामती व आपदा में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, दीवान सिंह बिष्ट, वाईएस बत्र्वाल, पूरन सिंह नेगी, दर्शन लाल, मकर सिंह फरस्वाण, किशोरी लाल, महेशी देवी आदि मौजूद थे। 

दूसरी ओर पोखरी में प्रंतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि  मंडल ने आपदा प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री जोशीमठ तपोवन भेजी है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रकाश सेमवाल ब्लाक अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी ने बताया कि व्यापार संघ की ओर से एक ट्रक रसद के साथ ही 35 हजार रुपये की धनराशि एकत्र कर तपोवन भेजी गई है। इस मौके पर संतोष चैधरी, द्धारिका थपलियाल, गिरीश किमोठी, संजय असवाल, महेंद्र गुसाईं आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!