तपोवन (चमोली)। तपोवन-रैणी में सात फरवरी को हिमस्खलन से आयी बाढ़ के बाद तबाह हुए एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना के टनल में 35 से 40 लोगों के फंसे होने की संभावना के बाद से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था, रविवार को आठवें दिन सुबह रेस्क्यू अभियान के दौरान दो शव बरामद हो गये है। शवों के मिलने के बाद अब अन्य फंसे लोगों के जीवित होने की संभावना भी क्षीण होती नजर आ रही है।

रविवार की सुबह जब रेस्क्यू अभियान दल रेस्क्यू के कार्य में जुटा था तो इसी दौरान उन्हें सुबह छह बजे के आसपास दो शव बरामद हुए हैं। टनल के अंदर शवों के मिलने के बाद अब अन्य फंसे लोगों के जीवित होने की संभावना भी क्षीण होती नजर आ रही है। दूर-दूर से आपदा में लापता अपने परिजनों की जीवित बचे होने की आस में तपोवन पहुंचे लोगों में भी मायूसी छाने लगी है। जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया व पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चैहान भी घटना स्थल पर मौजूद है। और रेस्क्यू अभियान पर लगातार नजर लगाये हुए है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!