posted on : December 14, 2025 10:06 pm

पोखरी (चमोली)। थाना पोखरी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण और क्लाइंबिंग व रेपलिंग की मॉक ड्रिल की गई। थाना परिसर में आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में 20 वर्ष पूर्व मसूरी कैंपटी फॉल अकादमी से आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त उपनिरीक्षक रुकम सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों को आपदा उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई के तरीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत नजदीकी पहाड़ी क्षेत्र में सीखे गए तरीकों के अनुसार क्लाइंबिंग एवं रेपलिंग की मॉक ड्रिल का सफल अभ्यास कराया गया। इसके चलते जवानों की आपदा से निपटने की क्षमता को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!