शेयर करें !
posted on : December 14, 2025 10:08 pm

गौचर (चमोली)। गौचर नगर व्यापार मंडल के चुनाव में सर्वसम्मति से राकेश लिंगवाल को दूसरी बार अध्यक्ष तथा भूपेंद्र नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। रविवार को जिला संरक्षक विजय प्रसाद डिमरी व जिला महामंत्री सुनील पंवार की देखरेख में हुए व्यापार मंडल के चुनाव में सर्वसम्मति से राकेश लिंगवाल को अध्यक्ष, भूपेंद्र नेगी को कोषाध्यक्ष तथा प्रदीप चौहान को महामंत्री चुना गया। इस अवसर पर राकेश लिंगवाल ने आय व्यय का ब्योरा देते कहा कि अभी तक व्यापार मंडल के कोष में 1 लाख 60 हजार 7 सौ 96 रुपए जमा हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अनिल नौटियाल के प्रयासों से 2026 तक व्यापार मंडल को अपना भवन उपलब्ध हो जाएगा। इस अवसर पर अधिकांश व्यापारियों ने नैपालियों द्वारा मनमना पैसा मांगे जाने पर नाराजगी जताई गई। तय किया गया कि शीघ्र गौचर में मजदूरी कर रहे नेपालियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर दिग्पाल गुसाईं, खुशाल सिंह असवाल, दिनेश बिष्ट, राकेश चौहान, विपुल रावत, पंकज भंडारी, किशन सिंह बिष्ट, बिरेंद्र सिंह नेगी, उम्मेद सिंह नेगी, रविन्द्र कंडारी,विनोद पाल,प्रकाश सेमवाल, दिनेश नेगी, मदन लाल टम्टा, राकेश कनवासी, प्रदीप सिंह, संदीप बिष्ट, महिताब अली, रवीन्द्र बिष्ट, विपिन सिंह, संजय रावत, योगेन्द्र सिंह, उमेश कुमार यादव, अंकित डिमरी, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!