पोखरी (चमोली)। ब्लाक कांग्रेस कमेठी पोखरी की ओर से शुक्रवार को पोखरी ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई। ब्लाक अध्यक्ष मधुसूदन चैधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में ब्लाॅक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान होकर कांग्रेस से आस लगाये हुए है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को जन सम्पर्क कर पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करना होगा। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान जनता को राहत पहुंचाने के लिये कांग्रेस की रीति नीतियों से अवगत कराते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करना होगा। इस मौके पर बिनीता देवी, मनदोधरी पंत, गुड्डी देवी, कुंवर सिंह चैधरी, महिधर पंत, गोकुल लाल, बैसाकू लाल आदि ने अपने विचार रखे।