शेयर करें !
posted on : September 18, 2021 8:57 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शनिवार को जिला बार के सभागार में शपथ ग्रहण हुआ। सभी पदाधिकारियों को जिला जज नरेंद्र दत्त ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष भरत सिंह रावत, उपाध्यक्ष बलवंत सिंह रावत, सचिव संदीप सिंह रावत, सह सचिव वीरेन्द्र सिंह असवाल, कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, कार्यकारिणी सदस्य गीता बिष्ट, विनोद प्रसाद भट्ट, महेंद्र सिंह रावत, समीर थम्मन, हरेंद्र सिंह नेगी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र खंतवाल ने किया। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर सिंह नेगी, हरीश पुजारी, भवान सिंह चैहान, भूपाल सिंह रावत, किशन सिंह फरस्वाण, दिलबर सिंह फरस्वाण आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!