गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने शनिवार को चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने चमोली से लेकर गौचर तक यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चिह्नित भूस्खलन क्षेत्र और जहां सड़क मार्ग पर पत्थर आदि गिरने का भय रहता है वहां पर साइनेज और जेसीबी मशीन सहित पर्याप्त संसाधन तैनात किया जाय। जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग, गौचर आदि स्थानों में शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था को भी देखा। यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को शौचालयों की नियमित सफाई बनाये रखने के निर्देश दिए। तीर्थ यात्रियों को यात्रा मार्ग पर पीने का पानी को लेकर कोई समस्या न आये इस के लिए अधिशासी अभियंता जल संस्थान और जल निगम को पानी की आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद की सीमा गोचर में यात्रियों के लिए बनाए गए रजिस्ट्रेशन केंद्र का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस को निर्देशित किया कि जिन यात्रियों के पास रजिस्ट्रेशन नही है उनका मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाय। यदि  तीर्थ यात्रियों को स्लॉट नही मिलता है तो इस संबंध में उन्हें अवगत कराया जाय। ताकि वे अपना आगे की यात्रा का कार्यक्रम नियोजित कर सकें। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों की अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए तीर्थ यात्रियों के रहने के लिए रेन बसेरों का भी निरीक्षण किया। तथा पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीएम को दिए। इस दौरान एसडीएम कर्णप्रयाग संतोष पांडेय, एनएच, लोनिवि और एनएचआई डीसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!