posted on : March 17, 2021 5:55 pm

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार गोपेश्वर में लोक निर्माण तथा वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए वन भूमि हंस्तातरण से संबधित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लोनिवि के सभी डिविजनों में लंबित वन भूमि हंस्तारण मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सड़कों के जो भी प्रकरण आॅनलाइन किए जाने है उनको तत्काल आॅनलाइन करना करें तथा जिन सड़कों की सैद्धान्तिक स्वीकृत मिल चुकी है उनकी वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर व्यक्तिगत प्रयास करना करें। ताकि सड़कों का निर्माण शुरू हो सके। विभागीय स्तर पर लंबित क्षतिपूरक पौधरोपण के लिए चयनित स्थल का म्यूटेशन, वेरिफिकेशन आदि लंबित कार्यो का भी शीघ्र निराकरण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी डिविजनों के अधिशासी अभियंताओं को सख्त हिदायत दी कि सड़कों का कोई भी प्रकरण किसी भी दशा में जिला स्तर पर लंबित न रहे। इसमें लापरवाही पर कडी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। साथ ही सभी डिविजनों को लंबित प्रकरणों की स्थिति की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन सड़कों की स्वीकृति मिल चुकी है उन सड़कों के वनभूमि हंस्तातरण की कार्रवाई तत्काल की जाए। विभिन्न स्तरों से जिन प्रकरणों पर आपत्तियां लगी है उनका संबंधित डिविजन शीघ्र निराकरण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि कई बार बिना कारण बताए वन विभाग की ओर से सीए लैड को रिजेक्ट कर दिया जाता है जो उचित नही है। इस के लिए वन विभाग को सभी डिविजनों के साथ इसकी एसओपी शेयर करने के लिए निर्देशित किया गया। 

वही दूसरी ओर पीएमजीएसवाई के हाटकल्याणी मोटर मार्ग पर ग्रामीणों से मिली अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए है। इस दौरान डीएफओ ब्रदीनाथ आशुतोष सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!