गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर-चमोली की ओर से आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्रिकेट, रस्साकस्सी और खो-खो, शतरंज और रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्लू ग्रुप और पर्पल ग्रुप के बीच मुकाबला आयोजित किया गया। जिसमें ब्लू ग्रुप में निर्धारित आठ ओवरों में चार विकेट खोकर 86 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में खेलते हुए पर्पल ग्रुप निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ ओवरों में 71 रन बना सकी। वहीं खो-खो प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पर्पल और ब्लू ग्रुप के बीच खेला गया। जिसमें ग्रुप में पर्पल ग्रुप ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला ग्रीन और यलो ग्रुप के बीच खेला गया जिसमें ग्रुप येलो में जीत हासिल की इसके बाद खो-खो फाइनल येलो और पर्पल ग्रुप के बीच खेला गया पर्पल ग्रुप ने जीत हासिल की इस दौरान मुख्य निर्णायक की भूमिका में ऋषभ गौड, मयंक रावत और महेश्वर कीर्ति रावत रहे।
