गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ मे कोविड टीकाकरण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन सेंटर, कोल्डचेन प्वाइंट से बूथ तक वैक्सीन पहुंचाने, टीकाकरण, निगरानी कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन के लिए जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन  करने के निर्देश दिए। जोशीमठ स्वास्थ्य केंद्र मे सोमवार से कोविड  वैक्सीनेशन शुरू हो गया है।

जिलाधिकारी ने पाखी गांव का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर उसका समाधान  किया। जिलाधिकारी ने गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह को सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया। कहा स्वयं सहायता समूह को हर संभव मदद भी दी जाएगी। शिवानी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से उत्पादित चोरू, फरण, धूप बनाने के लिए जड़ी बूटी पीसने के लिए मशीन एवं विपणन हेतु मार्केट न मिलने की समस्या पर जिलाधिकारी ने समूह को अपने उत्पादों की गोपेश्वर उद्यान विभाग में संचालित नैनो पैकेजिंग यूनिट में अच्छी पैकेजिंग कराने और संडे मार्केट में विपणन कराने की सलाह दी। साथ ही कहा कि समूह को मशीन क्रय करने के लिए धनराशि की व्यवस्था भी जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। पाखी में क्षतिग्रस्त पचंायत भवन के पुर्ननिर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। बताया कि जिला योजना तथा पंचायत निधि का मनरेगा से कन्वर्जेन्स करते हुए पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। जंगली जानवरों की समस्या पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से कहा कि चैनलिंक फैन्सिंग से खेती की घेरवाड हेतु इच्छुक कृषकों से पृथक से प्रस्ताव उपलब्ध करें। कहा कि 80 प्रतिशत सब्सिडी पर चैनलिंक फैन्सिंग करायी जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, एसडीएम कुमकुम जोशी, बीडीओ बीएल शाह आदि अधिकारी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य सुलोचना देवी, ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, वन पंचायत सरपंच सीमा देवी, आंचल डेरी की जिलाध्यक्ष विश्वेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।  

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!