शेयर करें !
posted on : July 1, 2021 6:35 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने गुरूवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीन डबल लाॅक में सुरक्षित व सुव्यवस्थित पाई गई। निरीक्षण के उपरान्त राजनैतिक दलों की पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्राॅग रूम को फिर से डबल लाॅक कर सील किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत, कांग्रेस की मीडिया प्रभारी रवीन्द्र सिंह नेगी, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह, सीपीएम से ज्ञानेन्द्र खंतवाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!