गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय उद्यान कोठियालसैण का जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर कलेक्शन वैन, कैनोपी, मिस चैंबर, का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की तर्ज पर भी विकसित किया जा सकता है।
राजकीय उद्यान कोठियाल सैण को पर्यटक से जुड़ने के लिए उद्यान विभाग की ओर से कैनोपी तैयार की गई है। यहां पर बैठने के साथ-साथ तरह तरह के पुष्प गमले और स्थानीय उत्पादों को रखने का प्रावधान किया गया है। जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों के साथ साथ जनपद के लोगों को भी स्थानीय उत्पादों की जानकारी मिल सकेगी वहीं जिला योजना के अंतर्गत मिस्टचेंबर का निर्माण उद्यान विभाग की ओर से किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के पुष्प, फल, औषधीय पौधे की कटिंग लगाकर तैयार किए जाते हैं और काश्तकारों की मांग को पूरा किया जाता है। इसके अलावा विभागीय उद्यमियों या निवेशकों और उत्पादों को किसानों तक पहुंचाने एवं बाजार तक लाने ले जाने के उद्देश्य से जिला योजना के अंतर्गत कलेक्शन वन किसानों की सुविधाओं के लिए जिलाधिकारी की पहल से शुरू किया गया है, जिससे काश्तकारों को एक बेहतरीन सुविधा भी मिल सकेगी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने चैनिंग प्लंनिग और नर्सरी के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान राजकीय उद्यान कोठियाल सैण मैं रखे गए मौन बॉक्स का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जनपद में मौन पालन की अपार संभावनाएं है जिसके लिए उन्होंने उद्यान अधिकारी को इसको और बेहतर बनाने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन को अधिक से अधिक जुड़ने के लिए आउटलेट कोठियाल सैण एवं जोशीमठ में तैयार किया जाय इसके अलावा बॉटनिकल गार्डन के तर्ज पर भी इसका विकास किया जा सकता है, इसके लिए उन्होंने उद्यान अधिकारी को इसका प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधों के आगे उनके नाम अंकित किया जाय तांकि लोगों को पौधों की जानकारी हो सके। इस इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत पांडे, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह आदि मौदूद थे।
