गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड के घाट-सुतौल-कानोल मोटर मार्ग पर शनिवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी  के अनुसार घाट-सुतौल-कनौल मोटर मार्ग पर वाहन संख्या 07एफजी 9803 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे वाहन चालक सुतौल निवासी 55 वर्षीय खिलाफ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना के बाद नंदानगर थाने से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!