शेयर करें !
posted on : September 30, 2024 4:48 pm
Independence Day 2026 Greetings

-प्रशासन की ओर से पुलिस की निगरानी में सोमवार को छपान की गई थी तिथि निर्धारत

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के बोरागाड-चौड से कोटेडा गांव के लिए बन रही सड़क निर्माण के बीच में आ रहे पेड़ों का सोमवार को पुलिस की निगरानी में छपान किया जाना था लेकिन ग्रामीणों के विवाद के चलते छपान नहीं हो पाया और इसके लिए अगली तिथि निर्धारत किये जाने की बात कही जा रही है।

कोटेडा गांव को सड़क से जोड़ने के लिए बोरागाड-चौड मोटर मार्ग से वर्ष 2017 में तीन किलोमीटर सड़क की स्वीकृति के साथ दो करोड़ 96 लाख की स्वीकृति मिली थी। जिसके बाद इस निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई थी। जिस पर कार्य आरंभ होना था। सड़क निर्माण का कार्य तब खटाई में पड़ गया जब गांव के आधे ग्रामीण पिछले पांच साल से इस सड़क का समरेखण सोवन राम बैंड से कोटेडा से कोटीपार तक सड़क बनाने मांग को लेकर आंदोलित है वहीं आधा गांव स्वीकृत सड़क को आगे बढाने पर अड़े है। विवाद के चलते मोटर मार्ग का निमार्ण शुरू नहीं हो पा रहा है। चार जुलाई  को गांव के कुछ लोगों ने सड़क  के समरेखण बदने के विरोध में विभाग की ओर से गाड़े गए वैक कटींग के पिलरों को गिरा दिया गया। जिस पर पीएजीएसवाई के अधिशासी अभियंता ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ थराली थाने में मुकदमा दर्ज किया है।  सोमवार को  अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश के आदेश पर स्वीकृत सड़क निर्माण के लिए आ रहे पेडों का छपान पुलिस की देख देख में होना था। लेकिन गांव वालो के विवाद को देखते हुए पेडों का छपान नहीं हो पाया।

 

बोले विधायक

कुछ समय के लिए  पेडों का छपान रोका गया है। सोवन राम बैंड से कोटेडा गांव के लिए नई सड़क बनाने के लिए लोनिवि को पत्र लिखकर सर्वे करने के आदेश दे दिए हैं। ग्रामीणों पर लगाए गए मुकदमों वापस लेने की कार्रवाई जाएगी।

भूपाल राम टम्टा विधायक थराली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!