शेयर करें !
posted on : July 13, 2023 8:00 pm
Independence Day 2026 Greetings

विगत चार दिनों से बारिश का कहर जारी है। उत्तरकाशी के सीमांत विकासखंड मोरी के अंतर्गत ग्राम पुजेली के देवाड़ी खड्ड में एक आठ वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। किशोरी कपड़े धोने खड्ड किनारे गई अपनी मां के साथ थी।

तहसीलदार मोरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिन ग्राम पुजेली के श्रवण खरियाल की पत्नी मीना देवी अपनी आठ वर्षीय बेटी साक्षी को लेकर गांव के पास ही देवड़ी खड्ड में कपड़े धोने गई थी। मीना देवी कपड़े धोने में व्यस्त हो गई। इसी दौरान साक्षी अचानक लापता हो गई। ग्रामीणों द्वारा पास में सड़क निर्माण का कार्य कर रही पोकलैंड मशीन के द्वारा खड्ड की धारा को दूसरी तरफ मोड़ा गया तब जाकर साक्षी का शव काफी दूर बरामद किया गया। आठ वर्षीय साक्षी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा के अनुसार मृतक के परिजनों को नियमानुसार आपदा मद से राहत राशि दी जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!