गोपेश्वर (चमोली)। भाजयुमो की नई कार्यकारणी की ओर से रविवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पहली कार्यकरणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा कि विज्ञान के युग में युवाओं की समाज के प्रति जिम्मेदारियों में इजाफा हो गया है। ऐसे में युवाओं को विज्ञान का प्रयोग करते हुए नये भारत के निर्माण का कार्य करना होगा। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत करना होगा।

जिला सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जहां कार्यकारणी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए। संगठन और राष्ट्र निर्माण के साथ ही युवाओं के हितों के लिये हर संभव कार्य करने की बात कही। इस दौरान डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने युवाओं को बैंक के माध्यम से राज्य में संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी देते हुए युवाओं से स्वरोजगार कर भविष्य सवारंने का आह्वान किया। बैठक में कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र नेगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवाड़ी, भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा ने मोर्चे के पदाधिकारियों से केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के साथ ही पार्टी की रीति नीति से आम लोगों को जोड़कर लाभांवित करने की बात कही। इस मौके पर मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, भेषज संघ के जिलाध्यक्ष सतेंद्र असवाल, कुंवर सिंह कंडेरी, धीरेंद्र सिंह भंडारी, जीतेंद्र बिष्ट, महावीर बिष्ट, पंकज हटवाल, कामिनी टम्टा, शांति राणा, कला पाठक  आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मोर्चे के जिला महामंत्री संजय सिंह रावत एवं ललित मिश्रा ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!