शेयर करें !
posted on : July 30, 2023 8:24 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पुरानी जीपीएफ पेंशन बहाली हेतु आगामी 10 अगस्त को रामलीला मैदान दिल्ली में एक महारैली होनी है। महारैली में देश के लगभग 36 महासंघ से जुड़े कार्मिक सम्मिलित होंगे। चमोली जिले के कर्मचारी भी इसमें भागेदारी करेंगे जिसके लिए रविवार को संयुक्त मोर्चा की एक बैठक गोपेश्वर में आयोजित की गई।

चमोली के अध्यक्ष पीएस फरस्वाण ने बताया कि दिल्ली में होने वाली पेंशन बहाली महारैली में जनपद चमोली के शिक्षक तथा कर्मचारियों की भागीदारी बड़ी संख्या में हो इसके लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद कार्यकारिणी चमोली के तत्वावधान में मुख्यालय गोपेश्वर में एक बैठक की गई। जिसमें महारैली को सफल बनाने के लिए चर्चा कर रणनीति तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महारैली को सफल बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर तैयारी कर ब्लाक कार्यकारिणीयों के नेतृत्व में कर्मचारी महारैली में भाग लेंगे। कार्यक्रम का सघन प्रचार प्रसार कर कर्मचारियों को बड़ी संख्या में तैयार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पीएस फरस्वान तथा संचालन जिला महासचिव सतीश कुमार ने किया। बैठक में जिला संरक्षक डॉ. बृजमोहन सिंह रावत, प्रो. दर्शन सिंह नेगी,  महिला विंग की जिला संरक्षक सीमा पुंडीर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आरबी सती, जिला कोषाध्यक्ष जेएस फरस्वाण, जिला सचिव दिनेश सिंह नेगी, संगठन सचिव धनी आगरी, जिला मंत्री बलवीर सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष दशोली अजीत सिंह नेगी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!