posted on : June 9, 2021 5:44 pm

गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण ने कहा कि अतिक्रमण किया जाना कानूनी तौर पर सही नहीं है, परंतु अतिक्रमण हटाने के नाम पर जाति विशेष के लोगों को ही तारगेट किया जाना न्याय संगत नहीं है। प्रशासन को चाहिए कि सबको समान न्याय दिया  जाए।

चमोली जिले के पोखरी में नखोलियाणा गांव के ग्रामीणों के अतिक्रमण को हटाये जाने के मामले में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पोखरी में नखोलियाणा के अनुसूचित जाति के लोगों ने ही नहीं बल्कि उंची पहुंच रखने वाले तमाम लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है लेकिन प्रशासन ने सिर्फ अनुसूचित जाति के लोगों का अतिक्रमण ऐसे समय में ध्वस्त किया जब कोरोना काल चल रहा था और गरीब परिवार के लोग अपना सर छिपाने के लिए छप्पर बनाकर रह रहे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन का दोहरा मापदंड बर्दाश्त योग्य नहीं है।  जिन लोगों की उंची पहुंच है उनका तो प्रशासन कुछ नहीं बिगाड पा रही है और जिसका कोई पूछने वाला नहीं है उस पर डंडे के बल पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, इस प्रदेश का इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नहीं हो सकता है। प्रशासन में बैठे लोगों को भी यह सोचना चाहिए कि सत्ता आती जाती रहती है। उन्हें सत्ता में बैठे लोगों के गलत कारनामों में उनका साथ नहीं देना चाहिए बल्कि कानून में जो प्राविधान है उसके अनुसार कार्य करना चाहिए। अधिकारी कानून व आम आदमी की रक्षा के लिए कुर्सी पर बैठे होते है न की सत्ता की चाटुकारिता के लिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामलें की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिन लोगों की सह पर  यह घटना कारित हुई है उन पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!