शेयर करें !
posted on : July 23, 2021 6:02 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। पर्यावरण मित्रों ने शुक्रवार को अपने मांगों के समर्थन में चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जुलूस प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पर्यावरण मित्रों के हड़ताल के चलते पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ जिससे पूरे शहर के वातावरण में बदबू फैल गई है। जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी है।

बता दें कि बीते 19 जुलाई से देवभूमि उत्तराखंड सफाई  कर्मचारी संघ की अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल चल रही है। जिसके चलते पूरे शहर में गंदगी फैल गई और पूरा वातावरण भी दूषित हो गया। बाजारों में राहगिरों का चलना भी दुभर होता जा रहा है। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कते आ रही है। गंदगी के इस मंजर से बीमारियों को फैलने का  भी अंदेशा बना हुआ है। बारिश में कचरा बह कर लोगों के घरों में घुस रहा है। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विषंबर कुमार का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर पांच दिनों में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर पाया जो एक दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष विशम्बर कुमार, संरक्षक कमल चैटाला, सोनू कुमार, राहुल पंवार, दीपक कुमार, रवि कुमार, मनोज चुनियाल, राजीव पंवार, विनोद सहदेव, संजय ढिगिया, संजय कुमार, शुभम कुमार, मुकुल सेलवान, कपिल चुनियाल और अजय कुमार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!