शेयर करें !
posted on : July 30, 2022 9:37 pm
Independence Day 2026 Greetings

देहरादून/गोपेश्वर। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा शराब की ओवर रेटिंग के विरूद्ध अभियान चलाते हुए जनपद की विभिन्न शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग एवं अनियमितता पर 1.60 लाख का जर्माना लगाया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभिाग द्वारा आज चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान चकराता रोड-1 निकट किशननगर चौक पर बीयर एवं शराब बिक्री पर निर्धारित मूल्य से 10 रूपये अधिक लेना पाया गया, इसी प्रकार देशी मदिरा की दुकान प्रेमनगर में ओवर रेटिंग पाये जाने पर दोनो दुकानों का 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया।

इधर, चमोली जिले मे भी शराब की ओवर रेटिंग थमने का नाम नहीं ले रही, पर आबकारी विभाग है कि जागने को तैयार नहीं है। जिला मुख्यालय समेत अधिकांश शराब की दुकानों पर 50 से सौ रुपये अधिक लिए जा रहे है। पर इन पर कोई लगाम नही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!