शेयर करें !
posted on : January 22, 2025 7:36 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। व्यय प्रेक्षक वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को निर्वाचन व्यय लेखा टीम की बैठक लेते हुए अभ्यर्थियों की ओर से किए गए निर्वाचन व्यय और जब्ती कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान होने वाले व्यय  लेखा विवरण को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

 व्यय लेखा प्रेक्षक ने लेखा टीम को सभी प्रत्याशियों के लेखा मिलान नियमानुसार समय से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने लेखा टीम को व्यय लेखा जमा न करने वाले प्रत्याशियों को आरओ के माध्यम से नोटिस जारी करते हुए शीघ्र व्यय लेखा मिलान पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी व्यय लेखा एवं मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां ने लेखा टीम को लेखा समाधान बैठक को लेकर नियमानुसार सभी दस्तावेज समय पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को लेखा समाधान बैठक से पूर्व सभी दस्तावेजों की अपने स्तर पर भली भांति जांच करने को भी कहा। बैठक में सहायक नोडल लेखा पंकज श्रीवास्तव सहित जनपद के सभी सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा टीम के प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!