ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। सजावट के लिए सर्वाधिक डिमांड वाला लीलियम पुष्प का उत्पादन सीमांत जनपद चमोली में भी शुरू हो गया है। फूलों की खेती को बढावा देने और कम समय में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग की ओर से कुछ महीने पहले लीलियम बल्ब रोपित किए गए थे। जिनसे अब उत्पादन शुरू हो गया है।

उद्यान विभाग की ओर से किसानों को फूलों की पैकेजिंग सामग्री के साथ ही विपणन के लिए उचित मार्केट की व्यवस्था भी की गई है। फलस्वरूप किसानों की ओर से राज्य और राज्य के बाहर भी फूलों का विपणन किया जा रहा है। लीलियम बल्ब से 60 से 70 दिनों के अल्प समय में पुष्प उत्पादन से किसान खासे उत्साहित है। लीलियम पुष्प विपणन से किसानों को अच्छी आय भी होने लगी है। अभी शुरुआत में ही किसानों की ओर से करीब तीन हजार स्टिक तैयार कर बेची जा चुकी है। जिले में फूलों की खेती के प्रति किसानों का रुझान भी बढ़ने लगा है। उद्यान विभाग द्वारा पहले चरण में जनपद के 10 किसानों के 16 पॉलीहाउस में 25 हजार लीलियम बल्ब रोपित किए गए थे। जिनसे उत्पादन शुरू हो गया है। आने वाले समय में अन्य किसानों को भी इससे लाभान्वित करने की योजना है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!