posted on : September 12, 2025 6:59 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर को पोखरी ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाला पोखरी-हापला-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर झाड़ियां दुर्घटना का सबब बनती जा रही है।

दरअसल गोपेश्वर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर झाडियां उग आई है। इस कारण संकरे मोडों पर वाहनों की आवाजाही पर खतरा मंडरा रहा है। झाडियों के कारण अन्य वाहनों को देखना मुश्किल हो रहा है। इससे वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहनों को पास देने में कठिनाई आ रही है। इस तरह इस मार्ग पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी है। वाहन चालक किशन करासी, दिलबर भंडारी, सज्जन रड़वाल, प्रदीप राणा, अनसूया बर्त्वाल, कुलदीप नेगी, योगम्बर सिंह, लक्ष्मण सिंह समेत तमाम चालकों ने  लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप कर झाडियों को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सके।

अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि मोटर मार्ग दोनों ओर उगे झाडियों को हटाने के लिए मजदूरों को लगा दिया गया है। जल्द ही झाडियों को साफ कर आवाजाही सुरक्षित हो जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!