posted on : August 21, 2023 3:22 pm
हरिद्वार। सोमवार की रात्रि रूड़की के ढ़डेरा स्थित मंडी में आग लग गई। जिसमें दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशककत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक ढ़डेरा स्थित मंडी में रात्रि करीब 3 बजे आज फायर स्टेशन रुड़की को मंडी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल यूनिट मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से सब्जी के खोखे में रखे आलू प्याज आदि अन्य सामान जल गया। गनीमत रही की रात्रि होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
