posted on : May 3, 2021 11:43 am
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के घाट विकास खंड के भेटी गांव में रविवार देर रात्रि को आकाशीय बिजली गिरने से एक गौशला में बंधे पांच मवेशियों की मौत हो गई जबकि दो मकानों को क्षति पहुंची है। घरों के अंदर रखा सामान भी आकाशीय बिजली के कारण जलकर नष्ट हो गया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य रूकमणी देवी, भेटी के ग्राम प्रधान मनीषा कठैत व हरीश कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात्रि को आकाशीय बिजली गिरने से गांव के अब्बल सिंह फरस्वाण की गौशाला में बंधे दो बैल, दो भैस व एक गाय की मौत हो गई जबकि पूरण सिंह व विक्रम सिंह के भवन को क्षति पहुंची है। वहीं घरों के अंदर रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
