शेयर करें !
posted on : March 18, 2026 6:32 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवाल के पांच बच्चों के प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने से नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवाल के बच्चों ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पठन-पाठन के बल पर शानदार प्रदर्शन किया है। इस विद्यालय के दक्ष बिष्ट, विहान खत्री, दीया, उन्नति एवं मंयक बिष्ट का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ हैै। एक ही विद्यालय से पांच छात्रों के चयन को एक शानदार उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पिछले दो सालों से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर का इस विद्यालय पर खासा फोकस रहा है। डायट की ओर से विद्यालय को निरंतर विशेष अकादमिक सहयोग प्रदान किया जाता रहा। डायट के डा. कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में डीएलएड प्रशिक्षुकों को नियमित रूप से विद्यालय भेज कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाया जाता रहा। देवाल प्राथमिक विद्यालय को माॅडल राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। पिछले साल दो छात्रों का चयन तो इस बार पांच विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय के लिए चयन संभव हो पाया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार तथा मुख्य शिक्षाधिकारी आकाश सारस्वत ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने डायट के सहयोग से अन्य ब्लाकों के चिह्नित विद्यालयों को इसी प्रकार के प्रयास करने पर बल दिया है। कहा कि ऐसे विद्यालयों को जिला प्रशासन की ओर से सभी अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि समन्वित प्रयास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं सतत मार्ग दर्शन से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय भी उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर सकते हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!