थराली (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर कुलसारी से आगे सुनला के पास एक अल्टोकार अनियंत्रित होकर 15 मीटर नीचे खड्ड साइड में जा गिरी जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गये है। घायलों में दो पर अधिक चोटें आयी है जबकि तीन पर हल्की चोंटे बतायी जा रही है।
बुधवार को अल्टोकार संख्या यूके 02ए 7882 सुनला के पास अनियंत्रित होकर खड्ड साइड में जा गिरी। घटना की जानकारी मिले के बाद थराली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को घटना स्थल से निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया है। घायलों में चालक सिरौली बागेश्वर निवासी बाला राम (53) पुत्र दिवानी राम, बैजनाथ निवासी गोपाल राम पुत्र रतन राम, आनंद सिंह भंडारी पुत्र दिवान सिंह, गोकुल सिंह पुत्र मोहन सिंह और गणेश उपाध्याय पुत्र स्व. देवी दत्त शामिल है।
